उत्तर प्रदेश

शिक्षा हर समाज के प्रगति का आधार – कृष्णा कुमार उर्फ “मन्टू सिंह”

ए बी एस इंटरनेशनल स्कूल करमानपुर में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

ए बी एस इंटरनेशनल स्कूल करमानपुर के प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह में शिक्षा के महत्व पर व्यापक हुई चर्चा , प्रबंधक सुनील सिंह “मंटन” ने कहा- विद्यालय की स्थापना व्यवसायिक नही,बल्कि प्रतिभाओं को निखारने में लगाएंगे जोर ।

बैरिया , बलिया । क्षेत्र के करमानपुर स्थित एबीएस इंटरनेशनल स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्णा कुमार उर्फ मंटू सिंह ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का आगाज किया।इसके बाद विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत आदि की बेहतरीन प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बोलते हुए कृष्ण कुमार जी ने कहा कि शिक्षा हर समाज में प्रगति का आधार है, जिस पर हम अपना भविष्य बनाते हैं। शिक्षा हमारे ज्ञान को विस्तार देने, जीवन की चुनौतियों को समझने, उनका सामना करने के और आगे बढ़ने के लिए हमें तैयार करती है। समाज के समग्र विकास में शिक्षा का स्थान सर्वोपरि है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा ही हमारे जीवन का सबसे बड़ा धन है। शिक्षा से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। सभी के जीवन में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण अंग है। हम सभी को अपने व अपने बच्चों के जीवन में शिक्षा के महत्व को समझना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि धन का सदुपयोग शिक्षा के क्षेत्र में लगाना, हम सबको अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलानी चाहिए, जिससे वह भविष्य मे पढ़-लिखकर एक अच्छा नागरिक बन सके। अंत में उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के लिए वार्षिकोत्सव का अलग महत्व होता है।ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से विद्यार्थियों के अंदर छुपी हुई विभिन्न प्रकार के प्रतिभाओं के प्रदर्शन का अवसर मिलता है एवं उनमे आत्म विश्वास की बृद्धि होती है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुनील सिंह “मंटन” ने कहा कि विद्यालय की स्थापना व्यवसायिक तौर पर नहीं बल्कि बहुत दिनों से मेरे मन हार्दिक अभिलाषा थी कि बैरिया क्षेत्र में अच्छे शिक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए और यह विद्यालय स्थानीय क्षेत्र के होनहार प्रतिभाओं को निखारने में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोला सिंह मुक्तेश्वर सिंह शैलेश सिंह विजय बहादुर सिंह रामबालक सिंह विनोद सिंह पप्पू मौर्य जयप्रकाश साहू अरविंद सिंह “सेंगर”, निरंजन सिंह आदि ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह मंटन ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया व सभी का आभार व्यक्त किया।IMG 20250410 WA0304

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!