A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

खटीक समाज के मंगल भवन निर्माण हेतु विधायक ने किया शिलान्यास

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। डॉ भीमराव अंबेडकर वार्ड में मुख्यमंत्री की विशेष निधि से लगभग 35 लख रुपए की लागत से मंगल भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार के कार्यक्रमों से किया गया उल्लेखनीय है कि खटीक समाज का मंगल भवन के निर्माण कार्य की स्वीकृति विधायक शैलेंद्र कुमार जैन द्वारा की गई थी इसके लिए उन्होंने जगह भी उपलब्ध कराई और मंगल भवन निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए इसके लिए समाज द्वारा विधायक जैन का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जहां पर समाज के लोगों ने विधायक जैन का शाल श्रीफल और पुष्प माला से सम्मान किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जैन ने कहा कि आज बड़ी संख्या में खटीक समाज के लोग यहां पर उपस्थित हैं हम यहां पर समाज के लोगों के मांगलिक कार्यों के लिए एक अच्छा मंगल भवन निर्माण कार्य करने के लिए शिलान्यास हेतु इकट्ठे हुए हैं मुख्यमंत्री जी की विशेष अनुकंपा पर हमने नगर में लगभग सभी वार्डों में मंगल भवन का निर्माण किया है जिनके माध्यम से लोगों को अपने सांस्कृतिक सामाजिक और मांगलिक कार्यों हेतु महंगे महंगे मैरिज गार्डन में नहीं जाना पड़ेगा, उन्होंने कहा कि संसाधनों को बनाना हमारा काम है लेकिन उनका संरक्षण करना और मेंटेनेंस करना आपका काम है हम इन मंगल भवनों को बनाकर तो दे देंगे लेकिन उनका रख रखाव आपकी जिम्मेदारी है इसके लिए आप एक व्यवस्थित समिति का गठन करें,ताकि हमारे आने वाली पीढियां को भी इसका लाभ मिल सके, कार्यक्रम को निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगन्नाथ गुरैया,एम आई सी सदस्य धर्मेंद्र खटीक, अरविंद तोमर,पार्षद विशाल खटीक, विक्रम सोनी,राजेंद्र खटीक,काशीराम खटीक,श्रीमती शारदा खटीक,विष्णु खटीक,कुलदीप खटीक,हरेंद्र खटीक,डा विपिन खटीक,अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर शामिल रहे।IMG 20250414 WA0179

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!