


मुंबई/महाराष्ट्र: राज्य महाराष्ट्र में बिजली बिल को लेकर लोगों में काफी रोष है। बिजली दर इतना अधिक आता है कि लोगों को बिजली बिल देख कर होश उड़ जा रहे है। कारण सबसे ज्यादा बिजली दर महाराष्ट्र में 7.00 रु. है और दिल्ली की बात करें तो महाराष्ट्र से कम दिल्ली में बिजली दर 2.50 रु. , हरियाणा में 2.50 रु. हिमाचल में 2.75 रु. है। यह देख महाराष्ट्र की जनता में सरकार के प्रति बहुत से सवाल खड़े हो रहे है।लोगों का कहना है कि अगर सरकार बिजली दर को कम करने के अलावा दूसरे स्टेट से ज्यादा रखेगी और ध्यान नही देगी, और ऐसा ही मनमानी ढंग से बिजली दर बढ़ा रहा तो फिर जनता बिजली बिल भर-भर कर मर जाएगी। बच्चों की पढ़ाई है और भी जिम्मेदारियों का खर्चा कहा से करेगी।महाराष्ट्र सरकार को यह भी ध्यान देना चाहिए । सरकार को जनता के हित में ऐसा कुछ काम नही दिखाई देता है।सिर्फ नोट बैंक और वोट बैंक की राजनीति अपने फायदे के हित में कर रही है। आखिर सबसे ज्यादा बिजली दर 7.00 रु. महाराष्ट्र में क्यो है। ऐसा सवाल लोगों में खड़ा हो रहा है। बढ़ती मंहगाई में कमाई नही फिर बिजली बिल का कैसे करें भरपाई। जनता में बिजल दर दूसरे स्टेट से ज्यादा देख कर गुस्सा फूट रहा है। और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ ज्यादा बिजली दर होने के कारण आंदोलन करने के लिए उग्र हो रही है।Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.





