
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त जानकारी अनुसार महाराष्ट्र राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2024के लिए राजकपूर जीवन गौरव पुरस्कार फिल्म अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री काजोल देवांगन को दिया जायेगा।गुरूवार 17 अप्रैल 2025 को महाराष्ट्र सरकार में सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार जी ने यह घोषणा की है। आशीष शेलार जी ने कहा कि अनुपम खेर को पुरस्कार स्वरूप दस लाख रूपय नगद और काजोल देवांगन को छह लाख रूपय नगद के साथ ही स्मृति चिन्ह मानपत्र भी प्रदान किया जायेगा। वी• शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार से फिल्म अभिनेतता , निर्माता निर्देशक महेश मांजेरकर को सम्मानित किया जायेगा। महेश मांजेरकर को पुरस्कार स्वरूप दस लाख रुपए नगद और स्मृति चिन्ह मानपत्र और चांदी का पदक भी प्रदान किया जायेगा। वी• शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार प्रसिद्ध अभिनेत्री मुक्ता बरवे को दिया जायेगा। सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार जी ने कहा कि वर्ष 2025 का गान साम्राज्ञी लता मंगेशकर पुरस्कार मराठी के वरिष्ठ गजल गायक भीमराव पांचाले जी को प्रदान किया जायेगा। यह सभी पुरस्कार 25 अप्रैल 2025 को वर्ली स्थित एनएसीसीआई डोम में आयोजित होने वाले समारोह मे प्रदान किया जायेगा।









