
जिलेभर में किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर
मासिक बैठक में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिकके पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना।
भाकियू पदाधिकारियों ने आने वाले दिनों में शिकायतोंको अधिकारियों से चर्चा कर निस्तारित करने की बातकही।
भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीयउपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा ने कहा, सरकार किसानों केहितों का ध्यान नहीं रख रही।
सरकार चाहे जो भी हो, किसानों की सुनने वाला कोईनहीं। उन्होंने कहा, बिजली विभाग लगातार किसानों काउत्पीड़न कर रहा है। किसानों के बिल कई गुना बढ़ाकरभेजे जा रहेै हैं और लगातार छापामारी की जा रही है।
उन्होंने कहा, किसानों के गन्ना बिलों का भुगतान नहींहो रहा है। आलम ये है कि पूरा सीजन शुगर मिलों केमालिकों ने किसान का गन्ना भुगतान नहीं किया है।
उन्होंने किसानों की खेती के लिए सरकार की तरफसे उपलब्ध कराए जा रहे बीजों की काला बाज़ारी काआरोप लगाया।रंधावा ने कहा, किसान नीलगाय, सूअर और बंदरों केआतंक से दुखी हैं, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकीसमस्याओं का अधिकारियों ने समय रहते समाधान नहींकिया तो ज़रूरत पड़ने पर आगामी दिनों में शहर काचक्का जाम किया जाएगा।
Discover more from Vande Bharat Live Tv News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.