?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबलिया

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का हुआ अनावरण…….

पंकज मास्टर (जिला रिपोर्टर- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज)

Screenshot 20250418 150745 Gallery.                बेल्थरा रोड (बलिया)।

आदर्श नगर पंचायत बेल्थरा रोड में चंद्रशेखर उद्यान में बृहस्पतिवार को पूर्वमंत्री यशवंत सिंह व एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण किया। समारोह में मुख्य अतिथि यशवंत सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर ने राजनीति की शुरुआत देशहित में किया। उनका जीवन संघर्षों का दस्तावेज है। वह समाजवादी विचारधारा के अकेले प्रधानमंत्री थे। उन्हें तानाशाही बिल्कुल पसंद नहीं। आपातकाल में इंदिरा गांधी का मुखर विरोध किया। उन्होंने अपने जीवन के अंतिम समय में स्वदेशी आंदोलन को नई दिशा देकर देश में एकता लाने का कार्य किया। यह प्रतिमा क्षेत्र की सामाजिक और राजनीतिक चेतना को नई दिशा देगी। एमएससी पप्पू सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर की मूर्ति का अनावरण उनके अनुयाई द्वारा कराया गया है। उन्होंने चंद्रशेखर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें युगद्रष्टा करार दिया। वक्ताओं ने उनके जीवन से संबंधित संस्मरण सुनाए। मौके पर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह, छदू राम, गोरख पासवान, राणा सिंह, रविशंकर सिंह पिक्कू, रीना राव, दिलीप सिंह, अमरजीत सिंह, के साथ ही साथ सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!