A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रसमाचार

रद्द की गई 36 ट्रेनों मे से कुछ ट्रेनों को रेलवे 25 अप्रैल से शुरू करेगी

वंदेभारतलाइवटीव न्युज- रेल प्रशासन ने 11 अप्रैल से रायगढ़ – कोतरलिया स्टेशन के बीच चौथी रेल लाइन कनेक्टिविटी और यार्ड मॉडिफिकेशन के लिए लगभग 36 ट्रेनों को 14 दिनों के लिए रद्द किया था। इन ट्रेनों के रद्द किये जाने से मुंबई हावड़ा रेलमार्ग के बीच यात्रियों को आने जाने मे काफी परेशानी हो रही थी। अभी गर्मी की छुट्टियां भी शुरू हो रही हैं। ऐसे मे छुट्टियों में अपने परिजनों के साथ बच्चों छुट्टियां मनाने के लिए बाहर जाना चाहते हैं। ट्रेन रद रहने से छुट्टियों का मजा किरकिरा हो जाता है चौदह दिनो बाद गुरुवार को यात्रियों को ट्रेनों को लेकर थोड़ी राहत की खबर मिली है। रद्द की गई 36 ट्रेनों मे से बिलासपुर- रायगढ़ के मध्य चलने वाली लोकल मेमू , टाटानगर बिलासपुर के बीच एक्सप्रेस, संतरागाछी – जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस, सिकंदराबाद- दरभंगा एक्सप्रेस, संतरागाछी – पुणे अप और डाउन एक्सप्रेस, भुवनेश्वर- कुर्ला एक्सप्रेस, बिलासपुर- पटना एक्सप्रेस, हावड़ा- मुंबई एक्सप्रेस, एलटीटी- शालीमार एक्सप्रेस, हावड़ा- सांईनगर शिर्डी एक्सप्रेस, हाटिया- एलटीटी एक्सप्रेस, हावड़ा- पुणे दुरंतो एक्सप्रेस, पोरबंदर- शालीमार ज्ञानेश्वरी ट्रेन शुरू हो गई है। इन ट्रेनों के परिचालन शुरू हो जाने से हावड़- मुंबई रेलमार्ग पर सफर करने वाले यात्रीगणों को सुविधा मिल गई है परन्तु उनकी परेशानी पूरी तरह से अभी समाप्त नही हुई है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!