A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश से पत्रकार वैभव शुक्ला से साथ

कानपुर : पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के हाथीपुर स्थित आवास पर बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंचे। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए राहुल जब मृतक के पिता के पास पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। पीड़ित पिता से कांग्रेस सांसद ने पूछा कि आपको मुझसे क्या मदद चाहिए? नम आंखों के साथ शुभम द्विवेदी के पिता ने राहुल गांधी से आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही। उन्होंने कांग्रेस सांसद को दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की याद दिलाते हुए कहा, कि आपने आंतकवाद का दर्द देखा है। इसलिए सरकार पर दबाव बना आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाइए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!