A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*1 मई से बदल रहा रेलवे का नियम, अब रेल यात्रियों को भारी पड़ेगी यह गलती*

*1 मई से बदल रहा रेलवे का नियम, अब रेल यात्रियों को भारी पड़ेगी यह गलती*

           प्रेस विज्ञप्ति 
           नई  दिल्ली 

1 मई से बदल रहा रेलवे का नियम, अब रेल यात्रियों को भारी पड़ेगी यह गलती

नई दिल्ली: इंडियन रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नियमों में बदलाव करता रहता है. रेलवे ने वेटिंग टिकट को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव किया है. इससे लाखों यात्री प्रभावित होंगे. रेलव ने घोषणा की है कि 1 मई 2025 से वेटिंग टिकट को लेकर सख्त नियम लागू किए जाएंगे. इसका मकसद कन्फर्म टिकट वालों के लिए यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाना है।

नए नियमों के तहत, वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को ट्रेन के स्लीपर या एसी कोच में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी. ऐसे यात्री केवल सामान्य श्रेणी में यात्रा कर सकेंगे.
अगर IRCTC के माध्यम से ऑनलाइन बुक किया गया टिकट वेटिंग लिस्ट में रहता है, तो यह अपने आप रद्द हो जाता है. हालांकि, काउंटर से वेटिंग टिकट खरीदने वाले कई यात्री अभी भी स्लीपर और एसी कोच में यात्रा करते हैं. अब रेलवे ने 1 मई से स्लीपर और एसी कोच में वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करने पूर्ण प्रतिबंध लगाने जा रहा है. अगर कोई यात्री वेटिंग टिकट के साथ ट्रेन के आरक्षित कोच में सफर करता पाया जाता है, तो टीटीई के पास उस व्यक्ति पर जुर्माना लगाने या उसे जनरल डिब्बे में भेजने का अधिकार होगा.
इस बदलाव का उद्देश्य।

1) वैध कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना

2)सीटिंग व्यवस्था को लेकर यात्रियों के बीच विवाद से बचना

3)कोचों में भीड़भाड़ कम करना

4)यात्रियों को बेहतर अनुभव कराना

मीडिया रिपोर्ट में उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के हवाले से कहा गया है कि रेलवे ने कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह नियम लागू किया है, ताकि वेटिंग टिकट वालों के कारण सफर के दौरान ऐसे यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े.

 यात्रियों की सुविधा के लिए लिया फैसला। 

वेटिंग टिकट वाले यात्री अक्सर स्लीपर और एसी कोच में घुस जाते हैं, जिससे कोच में भीड़ हो जाती है और कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को परेशानी होती है. इसके अलावा, आरक्षित कोचों में वेटिंग टिकट वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण कभी-कभी चलना भी मुश्किल हो जाता है. यात्री अपनी जरूरी आवश्यकताओं के लिए भी चल सकते हैं, जिससे उनकी यात्रा असुविधाजनक हो जाती है.

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को आरक्षित कोच में प्रवेश से पूरी तरह रोकने से ही इस समस्या का समाधान हो सकता है.

 Vande Bharat live tv news,Nagpur 
            Editor 
 Indian council of Press,Nagpur 
          Journalist 
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat 
no.201,Harmony emporise Payal - 
pallavi society new  Manish Nagar 
somalwada nagpur -440015
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!