A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़

दपूम• रेलवे पेन्ड्रारोड में मजदूर दिवस समारोह आयोजन

20250501 164945

20250501 164918

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: आज 01 मई , मजदूर दिवस है। आज के दिन सभी मजदूर भाई बंधुओं को सम्मानित किया जाता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के रेलवे स्टेशन पेन्ड्रारोड के अनुविभागीय कार्मिक कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में उपस्थित सभी महिला पुरूष कर्मचारियों का इस अवसर पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों ने मजदूर बंधुओं के अधिकारों की जानकारी देते हुए मजदूरों के जीवन संघर्ष के इतिहास को स्मरण किया। इस अवसर पर रेल कर्माचारियों ने भी अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के ईमानदार बने रहने के साथ देश और रेल सेवा करने का संकल्प लिया। 01 मई मजदूर दिवस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अबोध कुमार जी, बी•पी• पटेरिया जी, जे• एक्का जी, विकास कुमार जी, ए•एस• गौरी जी, जे• कुजूर जी इस अवसर पर प्रमुख रूप से शामिल हुए। इस अवसर सभी उपस्थित रेल अधिकारी और कर्मचारियों ने कार्मिक विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। आज के इस आयोजन में मृत्युंजय कुमार मोहन, सहायक मंडल इंजीनियर पेन्ड्रारोड कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजन में सीताराम शर्मा जी, सहायक मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर एवं एसपी• सिंह जी, सहायक मंडल विद्युत अभियंता विशिष्ट अतिथि बतौर शामिल हुए। आज के आयोजन को सफल बनाने में राहुल मजुमदार, मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरिक्षक तथ् लक्ष्मण राव अधीक्षक का भी विशेष रूप से योगदान रहा ।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!