A2Z सभी खबर सभी जिले की

घर अंदर घुसकर मोबाईल चोरी करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

   🙏जिला ब्यूरो चीफ सुखदेव आजाद🙏

   जिला जांजगीर चाम्पा 

रात्रि में प्रार्थी अजय कुमार पठारे निवासी डोंगकोहरौद थाना पामगढ़ के घर से कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर से एक रीयल मी कंपनी का मोबाईल एवं दो नग vivo कंपनी का मोबाईल जुमला कीमती 52000/ रुपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया की सूचना रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयो के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 184/25 धारा 331(4), 305, 3(5) बी एन एस कायम कर विवेचना में लिया गया ।
चोरी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए मोबाइल की पातासाजी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला IPS के निर्देशन में तत्काल थाना स्तर से टीम गठित किया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में गठित टीम के द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया जाकर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये मशरूका की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में DSP श्री जितेंद्र खूंटे के नेतृत्व में आरोपी 1. कमलेश पटेल साकिन सोनसरी थाना पचपेड़ी 2. पंचराम बंजारे 3. बहरता पटेल वर्ष दोनो निवासी डोंगाकोहरौद थाना पामगढ़ को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर मोबाइल चोरी करना स्वीकार किये जाने से आरोपियों के कब्जे से चोरी किए 03 नग मोबाईल जुमला कीमती 52000 रूपये को बरामद किया जाकर आरोपियों को दिनांक 03.05.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, प्रधान आरक्षक रामलाल मार्कण्डे, महिला प्रधान आर. मंजू सिंह, आर. प्रहलाद बनर्जी एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!