
लालगंज -रायबरेली जिले के लालगंज नगर पंचायत में आए दिन लगने वाले कई घंटों तक के जाम से आम नागरिको को निजात दिलाने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत मेन रोड, मुख्य बाजारो से सड़क पर कई वर्षों से टीन शेड, तख्ता , बेंच तथा स्लेप डालकर मार्गो को अवरोधित करने के उद्देश्य को निष्फल करते हुए जबरदस्त कारवाई करते हुए मार्गो को अतिक्रमण मुक्त कराया। लालगंज नगर पंचायत ईओ राजभान शुक्ला, लालगंज तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव व कोतवाली पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।कई दुकानदारों ने इसका विरोध करते हुए सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न करने के उद्देश्य से जेसीबी के सामने बैठ गये।उनका कहना था कि बिना किसी जानकारी अथवा नोटिस के ऐसा करना गलत है।ईओ राजभान शुक्ला व लालगंज प्रशासन ने उनके कथनों को दरकिनार करते हुए कहा कि कई बार मुनादी व नोटिस देने के बावजूद उनके मनमाने रवैए के तहत ही ऐसी कार्यवाही की गई। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार।







