
आज दिनांक 06.05.2025 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा धनगई थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने ओ.डी. पदाधिकारी एवं गश्ती दल की सजगता और सतर्कता की जांच की। तत्पश्चात उन्होंने थानों में संधारित की जाने वाली सभी संचिकाओं को अद्यतन रखने, वारंट, इश्तिहार, कुर्की एवं लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने, फरार/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, अपराधियों और असामाजिक तत्वों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, आसूचना संकलन करने और प्रभावी पेट्रोलिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने संपूर्ण थाना परिसर की जांच करते हुए साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश दिए
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़।



