A2Z सभी खबर सभी जिले की

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर गया के लाल ने बिखेरा संगीत का जादू, जीता दूसरा स्थान

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर गया के लाल ने बिखेरा संगीत का जादू, जीता दूसरा स्थान

गया: बिहार के गया जिले के सात वर्षीय प्रतिभाशाली बालक अर्थित ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी संगीत प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अर्थित ने हाल ही में ए सी ग्लोबल स्कूल फाउंडेशन, संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वर्चुअल संगीत प्रतियोगिता 2025 में दूसरा स्थान प्राप्त कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में संयुक्त राज्य अमेरिका, न्यूजीलैंड, भारत और अन्य एशियाई देशों के कई बच्चों ने भाग लिया था। सेमीफाइनल में आने के बाद फाइनल में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया। जू ० डीपीएस के छात्र अर्थित की इस शानदार उपलब्धि पर उनकी माता, श्रीमती पूजा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि माता-पिता को बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ उनकी पाठ्येतर गतिविधियों में भी पूरा सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अर्थित की इस सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा गया गौरवान्वित है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!