
पाली में सर्व धर्म सामूहिक विवाह आयोजित एक साथ सभी धर्म से जुड़े जोड़ों की शादी
पाली शहर के सुमेरपुर रोड स्थित सेंचुरी गार्डन में 14 मई 2025 को सर्व धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन शाह मानव अधिकार आयोग सुरक्षा मंच और शाह विकास सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्म से जुड़े युवाओं की शादी सम्पन्न करवाई गई। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रफिक मोहम्मद शाह व समिति के सभी सदस्यों द्वारा वर वधू को आशीर्वाद देकर विदा किया गया। इस मौके पर अतिथि मुन्ना भाई मकराना ,प्रदेश प्रभारी रफीक सिलावट ,जोगाराम सोलंकी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पाली जीवराज बोराणा, डॉक्टर दल्लाभाई राव, समाजसेवी भैराराम भेसवाड़ा, राहुल जाम, शंकर लाल फुलवारिया, नेमीचंद बरोला, अशोक कुलदीप, सज्जन दमानी,व सेंचुरी गार्डन के मालिक गौरव लोढ़ा वह हर्षित राका की तरफ से गार्डन की नि शुल्क व्यवस्था दी गई उनका समिति द्वारा सभी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। सैकड़ो की संख्या में भाई बंधु बाराती गण मौजूद रहे।

















