A2Z सभी खबर सभी जिले कीअजमेरअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनटेक्नोलॉजीराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

नए आधार केन्द्रों कि स्थापना

नये आधार ऑपरेटर के आवेदन आमंत्रित

डीडवाना-कुचामन, 15 मई।

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के द्वारा जिला डीडवाना-कुचामन के चिन्हित जिला/ब्लॉक मुख्यालय स्तर पर आधार नामांकन / अद्यतन केन्द्र स्थापित किये जाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन केन्द्रों पर नामांकन और संशोधन कार्य करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के अधीन नामांकन एजेंसी द्वारा ऑपरेटर को यू.आई.डी.ए.आई. की तरफ से आई.डी./ क्रिडेंशियल जारी की जाएगी।

 

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के उप निदेशक एवं सदस्य सचिव, आधार चयन समिति शिवराज सोनी ने बताया कि वर्तमान में जिला मुख्यालय सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग डीडवाना-कुचामन स्तर पर 1 व ब्लॉक मुख्यालय सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (कुचामन सिटी, मकराना, परबतसर, नावां व मौलासर) स्तर पर 1-1 आधार नामांकन केन्द्र के लिए दिनांक 19 मई से 28 मई तक ऑनलाईन एसएसओ (sso id) के माध्यम से राजआधार एप (Rajaadhaar app/module) में आवेदन किये जा सकते है। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए पात्रता एवं अन्य शर्ते जिले की वेबसाईट https://didwana-kuchaman.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!