
कोरबा :- जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार शारदा विहार मुख्य मार्ग पर एमपी के सुरजपुर से चिमनीभठा बारात आई हुई थी जहां दूल्हे के गाड़ी को दूल्हे का जीजा ही चला रहा था। कार पर लगभग चार लोग सवार थे, दूल्हा और उसका ढेड़ साल का भांजा हरिओम उसके गोद मे सामने बैठा हुआ था। बारात दुल्हन के घर के लिए निकल चुकी थी सब डीजे के धुन पर नाचते गाते जा रहे थे इस दौरन दूल्हे के जीजा ने कार को स्टंट करने का प्रयास कर रहा था। अचानक कार सामने डीजे वाहन से जा टकराया। इस हादसे में दूल्हे के गोद मे बैठे मासूम हरि ओम सामने जा टकराया और उसकी मौत हो गई वहीं दूल्हे के जीजा भी घायल हो गया।
इस हादसे के बाद अगली सुबह शुक्रवार को मानिकपुर चौकी पुलिस अगली कार्रवाई के लिए निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन इस दौरान जानकारी मिली कि परिजन शव को छोड़कर ही बारात लेकर वापस एमपी निकल गए हैं जहां पुलिस तत्काल हरकत में आई और परिजनों को फोन कर रास्ते से वापस कोरबा बुलाया जहां आगे की कार्रवाई अभी की जा रही है।
ढेड़ साल के मासूम के पिता नीलेश तिवारी एमपी के सागर के रहने वाले है और सुरजपुर शादी में ससुराल आए हुए थे हरि ओम एकलौता पुत्र था उसके तीन बड़ी बहन है। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है वही शव पंचनामा कार्यवाही कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।




