
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में शनिवार को थाना माधोटांडा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को 2 किलो 230 ग्राम अवैध चरस व तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस सूचना के अनुसार पुलिस ने दो शातिर अभियुक्त सतनाम सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी टाटरगंज सिंघाड़ा थाना हजारा जनपद पीलीभीत एवं छिंदर उर्फ सुरेंद्र सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम बेला थाना हजारा जनपद पीलीभीत को डगापुर से कलीनगर की तरफ जाने वाले खड़ंजा मार्ग से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों की तलाशी लेने पर सतनाम सिंह उपरोक्त के कब्जे से 1020 ग्राम नाजायज चरस तथा एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व अभियुक्त छिंदर उर्फ सुरेंद्र सिंह उपरोक्त के कब्जे से 1210 ग्राम नाजायज चरस (कुल 2 किलो 230 ग्राम) बरामद हुई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी की आधार पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना माधोटांडा पर मु0अ0स0 130/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। समस्त विधिक कार्रवाई पूर्णकर अभियुक्तगणों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।