A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखरगोनमध्यप्रदेश

अतिवृष्टि बाढ़ आपदा व आपात स्थितियों से बचाव के लिए 35 सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को दिया प्रशिक्षण

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ खरगोन ब्यूरो रिपोर्ट

अतिवृष्टी, बाढ़ आपदा व आपात स्थितियों से बचाव के लिए 35 सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को दिया प्रशिक्षण

 

📝🎯 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

भारत शासन के आदेशानुसार सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स बनाए जाने के निर्देश शासन से प्राप्त हुए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में 17 मई को सिविल डिफेंस की कंट्रोलर कलेक्टर खरगोन के मार्गदर्शन में नवीन 35 सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को होमगार्ड लाईन खरगोन में प्रशिक्षण दिया गया।

 

IMG 20250517 WA0062 1      डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड खरगोन के मार्गदर्शन तथा प्लाटून कमांडर श्री शिवप्रसाद उईके एवं प्लाटून कमांडर होमगार्ड श्रीमती बीना जमरा के नेतृत्व में एसडीआरएफ व होमगार्ड टीम द्वारा अतिवृष्टी, बाढ़ आपदा के समय घरेलू सामग्री का उपयोग कर इंप्रोवाइस मैथड द्वारा एवं लाइफ बॉय रिंग तथा लाईफ जैकेट का उपयोग कर अपनी व अन्य जनमानस की जान बचाने के बारे में बताया गया। साथ ही इकाई में उपलब्ध आपदा प्रबंध सामग्री तथा उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई। ताकि आपात स्थितियों में आम जनमानस का बचाव कर शासन प्रशासन का सहयोग किया जा सके। किसी भी आपदा प्रबंधन संबंधी घटना व दुर्घटना होने पर आपदा प्रबंधन के टोल फ्री नंबर 1079 पर सूचना देकर समय पर राहत तथा बचाव दल को घटनास्थल पर बुलाने की भी जानकारी दी गई।प्रशिक्षणार्थियों ने इस प्रशिक्षण को काफी उपयोगी बताया तथा विश्वास दिलाया कि वे किसी भी आपात स्थिति में लोगों तथा जान माल बचाने में प्रशासन की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!