बस्ती में पीएचसी के सामने चल रहा मानक विहीन केंद्र, इंटर पास युवक दे रहा रिपोर्ट
।। अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर की गलत रिपोर्ट से परेशान मरीज:बस्ती में पीएचसी के सामने चल रहा मानक विहीन केंद्र, इंटर पास युवक दे रहा रिपोर्ट।।
✍️अजीत मिश्रा (खोजी)✍️
बस्ती के कुदरहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने चल रहे एक अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर में मरीजों को गलत रिपोर्ट देकर परेशान किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में चल रहे इस केंद्र में कोई योग्य चिकित्सक नहीं है।
एक ताजा मामले में महुआपार की रहने वाली जैनब को पेट दर्द की शिकायत पर एएनएम ने अल्ट्रासाउंड की सलाह दी। पीएचसी के सामने स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर में जांच कराने पर इंटर पास संचालक ने अपेंडिक्स होने की रिपोर्ट दी। घबराई महिला ने बस्ती के एक प्रतिष्ठित अल्ट्रासाउंड सेंटर में दोबारा जांच करवाई, जहां रिपोर्ट सामान्य आई।
पीड़िता का कहना है कि बिना डॉक्टर की डिग्री वाला इंटर पास संचालक फर्जी रिपोर्ट बनाकर मरीजों से अवैध वसूली कर रहा है। इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा के प्रभारी डॉ फैज वारिस का कहना है कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही उच्चाधिकारियों को सूचित कर कार्रवाई की जाएगी।















