A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखरगोनमध्यप्रदेश

शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए 20 से 24 मई तक विकासखंड स्तर पर शिविर लगाने के आदेश

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ खरगोन ब्यूरो रिपोर्ट

शिक्षकों की समस्या के निराकरण के लिए 20 से 24 मई तक विकासखण्ड स्तर पर शिविर लगाने के निर्देश

 

  📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

संचालक लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसके कानुड़े ने जिले के बड़वाह एवं कसरावद विकासखण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारियों को विकासखण्ड स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए 20 से 24 मई तक शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। इन शिविरों के आयोजन के लिए समिति का गठन करने कहा गया है। समिति में विकासखण्ड के दो प्राचार्य, एक गणक एवं एक उच्च माध्यमिक शिक्षक को शामिल करने कहा गया है। इन शिविरों में शिक्षकों के क्रमोन्नत वेतनमान, समयमान वेतनमान, वेतनवृद्धि, सेवा अभिलेखों का संधारण जैसी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!