वृद्धाश्रम में पहुंची न्यायाधीश वृद्ध जनों की समस्याओं पर लिया संज्ञान
📝खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अखिलेश जोशी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वरिष्ठ खंड न्यायाधीश सुश्री प्रीति जैन ने महेश्वर वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर वृद्ध जनों को वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी जानकारी प्रदान की एवं नालसा आपदा पीड़ितों, संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर जागरूकता, निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता एवं नालसा की 15100 हेल्प लाइन नम्बर की जानकारी दी गई। इस अवसर पर वृद्धजनों से सीधी बातचीत में उनकी कई समस्याएं सामने आई जिनके निराकरण के निर्देश प्रबंधक को दिए गए। उन्होंने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं को भी देखा भोजन पानी बिजली आदि की जानकारी ली। इस अवसर पर एलएडी सीएस असिस्टेंट निशा कौशल, पीएलवी दुर्गेश राजदीप, जोजू मुरियाडन उपस्थित रहे।
मध्यस्थता के लिए भी किया जागरूक
महेश्वर सिविल न्यायालय के आयोजित मध्यस्थता जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने मध्यस्थता की प्रक्रिया के बारे में बताया कि मध्यस्थता के माध्यम से जब समझौता होता है तो दोनों पक्षों को बराबर न्याय मिलता है, इससे आपसी बैर नहीं रहता और दोनों पक्ष का समय और धन भी बचता है। इसलिए मध्यस्थता के माध्यम प्रकरणों को सुलझाने के सभी को सहयोग करना चाहिए।
फुलझर राज की माटी के लाल श्री राजेन्द्र नायक बने छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्षमरार पटेल समाज में हर्ष की लहर, समाज ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
08/07/2026
महापौर जनसुनवाई में नागरिकों ने रखी समस्याये,,
08/07/2026
नवनिर्मित बोट कल्ब का लोकार्पण, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने नहर विकास के लिए 5 करोड़ व आधुनिक जिम हेतु 50 लाख रु.देने की घोषणा
08/07/2026
रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो बाघ सक्रिय, घटनाओं में अलग-अलग बाघ शामिल अलग
08/07/2026
एक से अधिक ऑनलाइन चालान वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन व चालक लाइसेंस निरस्त कराये – कलेक्टर
08/07/2026
दिग्विजय सिंह न राजनीति से सन्यास लेने का किया ऐलान
08/07/2026
सेफ क्ल्कि 2.0 के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
08/07/2026
छग सरकार नें लंबें इंतजार के बाद निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है
08/07/2026
CISF: जितेन्द्र कुमार तिवारी को बीएसएल बोकारो इकाई का नया डीआईजी नियुक्त किया गया है। राजीव मिश्रा का तबादला बीसीसीएल धनबाद इकाई में कर दिया गया है, जो चर्चा का विषय बना है
08/07/2026
टैक्सी, बाईक टैक्सी का ड्राइविंग लाइसेंस बनवानें के लिए अब से अधिवास प्रमाण पत्र(डोमिसाइल) जरुरी होगा
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!