
प्रो. इकराम हुसैन एएमयू शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष नियुक्त किये गए

प्रोफेसर इकराम हुसैन को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह 16 मई 2025 से तीन वर्षों तक इस पद पर कार्य करेंगे। उनके पास 29 वर्षों का शिक्षण अनुभव है और उन्होंने खेल विज्ञान में उल्लेखनीय शोध कार्य किए हैं। उनके नाम दो पेटेंट, 80 से अधिक शोध पत्र और 20 से अधिक नवाचार दर्ज हैं। प्रो. हुसैन विश्वविद्यालय प्रशासन में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।









