A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

तुर्किये की अब कौन-सी साजिश? इस्लामी ग्रुप ने जारी किया 'ग्रेटर बांग्लादेश' का नक्शा, भारत के कई राज्यों को किया शामिल।

तुर्किये की अब कौन-सी साजिश? इस्लामी ग्रुप ने जारी किया 'ग्रेटर बांग्लादेश' का नक्शा, भारत के कई राज्यों को किया शामिल।

          प्रेस विज्ञप्ति 
            तुर्की 

तुर्किये की अब कौन-सी साजिश? इस्लामी ग्रुप ने जारी किया ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ का नक्शा, भारत के कई राज्यों को किया शामिल।

पाकिस्तान का साथ देने के बाद अब तुर्किए ने बांग्लादेश में अपना प्रभाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। तुर्किए समर्थित एक संस्था ने बांग्लादेश का नया नक्शा जारी किया है जिसमें भारत के कई राज्य बांग्लादेश के नक्शे में दिखाई दे रहे हैं। इस नक्शे को महान बांग्लादेश का नाम दिया गया है। यह नया नक्शा ढाका यूनिवर्सिटी के हॉल में भी लगाए गए हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किए और पाकिस्तान की दोस्ती पूरी दुनिया ने देख ली। तुर्किए खुलकर आतंकवाद के समर्थक देश के साथ आकर खड़ा हो गया। यही नहीं, पाकिस्तान ने जिन ड्रोन्स से भारत पर हमला किया, वो भी तुर्किए ने ही पाक को खैरात में दिए थे। तुर्किए की इस हरकत के बाद भारत ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। हालांकि, तुर्किए अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

तुर्किए समर्थित एक संस्था ने ‘महान बांग्लादेश’ (Greater Bangladesh) का नक्शा जारी किया है, जिसमें भारत के कई हिस्सों को बांग्लादेश में दर्शाया गया है।

       बांग्लादेश का नया नक्शा

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्किए समर्थित इस NGO ने ‘महान बांग्लादेश’ के नक्शे में भारत के कई पूर्वी और उत्तर पूर्वी राज्यों को शामिल किया है। इस लिस्ट मेंम्यांमार का अराकान राज्य, बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत उत्तर पूर्वी भारत का पूरा हिस्सा मौजूद है।

      यूनिवर्सिटी हॉल में लगा नक्शा

रिपोर्ट के अनुसार यह नक्शा बांग्लादेश की राजधानी ढाका के विश्वविद्यालय में देखने को मिला है। विश्वविद्यालय के हॉल में ‘महान बांग्लादेश’ का यह नक्शा लगाया गया है, जिसका इस्तेमाल कई छात्र कर रहे हैं।

  पहले भी सामने आ चुक है नक्शे की फोटो

रिपोर्ट की मानें तो यह नक्शा मोहम्मद यूनुस के उस बयान के मद्देनजर बनाया गया है, जिसमें उन्होंने भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों को बांग्लादेश में मिलाने की बात कही थी। अप्रैल में ढाका यूनिवर्सिटी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसमें एक शख्स को ‘महान बांग्लादेश’ का नक्शा पकड़े देखा जा सकता था। इस नक्शे पर लिखा था ‘सल्तनल-ए-बांग्ला’।

     बांग्लादेश का साथ दे रहा है तुर्किए

द इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, पाकिस्तान को समर्थन देने के अलावा तुर्किए ने बांग्लादेश में अपना प्रभाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। तुर्किए बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी सेना को सैन्य हथियार सप्लाई कर रहा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो अब तुर्किए के NGO के द्वारा इस तरह का नक्शा जारी करना एक बड़े खतरे का संकेत हो सकता है।

Vande Bharat live tv news,Nagpur 
            Editor 
 Indian council of Press,Nagpur 
          Journalist 
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat 
no.201,Harmony emporise Payal - 
pallavi society new  Manish Nagar- 
Somalwada-440015
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!