A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

करीब 20 लाख रुपये की 300 ग्राम हेरोइन ( चिट्टा )व कार सहित तीन नशा तस्करों को किया काबू

IMG 20250521 WA0243

सीआईए स्टाफ कालांवाली का नशा नशा तस्करी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार
करीब 20 लाख रुपये की 300 ग्राम हेरोइन ( चिट्टा )व कार सहित तीन नशा तस्करों को किया काबू
नशे की खरीद फरोख्त करने वाले समाज के दुश्मन, उनकी असली जगह जेलः-डीएसपी सन्दीप धनखड़
आरोपियों पर पहले भी शस्र अधिनियम, लड़ाई-झगड़े व एनडीपीएस एक्ट के मामले है दर्ज

लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत

डबवाली 21 मई । उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली श्री संदीप धनखड़ एसपीएस ने बताया कि डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के नापाक इरादों पर पानी फेरने व जेल भेजने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में सीआईए कालांवाली स्टाफ को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है । सीआईए स्टाफ ने नशे की खरीद फरोख्त करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए तीन नशा तस्करों को करीब 20 लाख रुपये की हेरोइन व कार सहित काबू किया है । पकड़े गये नशा तस्करों की पहचान खुशविन्दर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव कालांवाली, जस्सा सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी वार्ड न. 17, गॉव कालांवाली, संजय उर्फ संजू पुत्र चरणा सिंह निवासी वार्ड न. 4 गांव कालांवाली के रूप में हुई है ।
इस संबंध में उप पुलिस अधीक्षक सन्दीप धनखड़ ने बताया कि दिनांक 20.05.2025 को सीआईए कालांवाली स्टाफ में तैनात उप नि. रामस्वरूप अपनी पुलिस टीम के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिये गांव नौरग से रामा मंडी रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर बस अड्डा नौरंग पर खड़े थे कि उप नि. रामस्वरूप को विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि खुशविन्दर सिंह व जस्सा सिंह व संजय उर्फ संजू वासी कालांवाली तीनो दोस्त है और तीनो नशीला पदार्थ बेचने का धंधा करते है और आज खुशविन्दर सिंह अपनी गाड़ी नम्बर HR-87A-3531 मार्का आई-20 बा रंग सिल्वर लेकर व अपने दोस्तों जस्सा सिह व संजय उर्फ संजू को लेकर बठिंडा की तरफ गया हुआ है और वहां से भारी मात्रा में हेरोइन लेकर आयेगा और नाकाबन्दी की जाए तो भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हो सकती है । जो उप नि. रामस्वरूप ने सूचना को सही मानकर साथी कर्मचारियों को सूचना से अवगत करवाकर बस अड्डा गांव नौरंग से रिफाइनरी रोड रामा मंडी पर नाका नौरंग की तरफ करीब 40/50 मीटर गये तो रिफाइनरी रोड की तरफ से एक कार सिल्वर रंग की उनकी तरफ आती दिखाई दी और जिसके पास आने पर नम्बर देखा तो उस कार का नम्बर HR-87A-3531 मिला मार्का आई-20 मिला जो पुलिस टीम ने अपनी सरकारी गाड़ी उक्त कार के आगे लगाकर रोक लिया । उक्त कार के ड्राईवर ने अपनी गाड़ी को रोक दिया और पुलिस टीम ने उक्त गाडी को चारो और से घेर लिया और गाड़ी में मौजूद व्यक्तियों को बैठे बिठाए काबू करके तीनों आरोपियों की गाड़ी सहित तलाशी ली गई तो गाड़ी के गियर बॉक्स के कोनसोल में एक पारदर्शी पन्नी में 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस पर थाना कालांवाली में अभियोग न. 109 दिनांक 20.05.2025 धारा 21 C/61/85 NDPS Act. दर्ज रजिस्टर किया गया ।
उप पुलिस अधीक्षक संदीप धनखड़ ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है और आरोपी खुद भी नशे करने के आदि है । जो आरोपी पंजाब से नशा लेकर आते हैं और आगे सप्लाई भी करते है । आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ करके इस नेटवर्क हेरोइन ( चिट्टा ) तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।
आरोपी जस्सा सिंह के खिलाफ निम्नलिखित मामले दर्ज हैं-
1. मुकदमा नम्बर 110/2017 धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट थाना कालांवाली
2 मुकदमा नंबर 146/2016 धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट थाना कालांवाली
3 मुकदमा नम्बर 258/2024 NDPS ACT थाना कालांवाली
4 मुकदमा नम्बर 100/2015 धारा 148,149,323,324,427,120B IPC थाना कालांवाली
5 मुकदमा नम्बर 66/2018 धारा 148,149,323,452,506 IPC थाना कालांवाली है ।
आरोपी संजय उर्फ संजू के खिलाफ निम्नलिखित मामले दर्ज हैं-

  1. मुकदमा न. 30/2023 धारा 454,380 भा.द.स थाना कालांवाली
  2. मुकदमा न. 346/2023 धारा 174 ए भा.द.स थाना कालांवाली
  3. मुकदमा न. 181/2018 धारा 148,149,323,324,427,506 भा.द.स व आर्म्स एक्ट थाना कालांवाली
  4. मुकदमा न. 100/2021 धारा 279,337,427 भा.द.स थाना कालांवाली
  5. मुकदमा न. 224/2020 धारा 454,380 व आर्म्स एक्ट थाना कालांवाली
    आरोपी खुशविन्दर सिंह के खिलाफ निम्नलिखित मामले दर्ज हैं–
  6. मुकदमा नंबर 247/2024 धारा 64(2)(a) 137, 3(5), 70(2), 96 BNS AND POCSO ACT थाना कालांवाली
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!