दरभंगाबिहार

बिहार सरकार का युवाओं को खास तोहफा, जानिए कैसे पाएं!

दरभंगा में अनुसूचित जाति-जनजाति टोला में विशेष शिविर, युवाओं को रोजगार और शिक्षा योजनाओं की जानकारी, बिहार सरकार की मदद आपके द्वार।

अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन, युवाओं को दी गई रोजगार योजनाओं की जानकारी

दरभंगा, 21 मई 2025:
डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आज दरभंगा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत शिशो पश्चिमी, सारा मोहनपुर, भाल पट्टी और बिरौल प्रखंड के पटनिया पंचायत में “अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में एक दिवसीय विशेष विकास शिविर – सरकार आपके द्वार” का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य वंचित समुदायों तक सरकारी योजनाओं की सीधी पहुँच सुनिश्चित करना रहा।

विशेष शिविर के दौरान जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC), दरभंगा की टीम ने युवाओं को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना और कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

DRCC के प्रबंधक श्री विकास कुमार, सहायक प्रबंधक श्री राजेश कुमार रंजन, श्री ब्रह्म प्रकाश एवं श्रीमती तनु कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत ऐसे 12वीं पास युवक-युवतियाँ जो 20 से 25 वर्ष की उम्र के हैं और किसी कारणवश पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें 24 महीने तक प्रतिमाह ₹1,000 की सहायता राशि दी जाती है।

वहीं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को अधिकतम ₹4 लाख तक का शिक्षा ऋण मात्र 1% से 4% की साधारण ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाता है। इन सभी योजनाओं के लिए DRCC केंद्र से निःशुल्क आवेदन किया जा सकता है।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय युवक-युवतियों ने भाग लिया और योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाने की प्रक्रिया को समझा। यह शिविर सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित हुआ।

“शिक्षा और रोजगार की जानकारी जब ज़मीनी स्तर पर मिले, तभी असली विकास होता है।” – श्री विकास कुमार, प्रबंधक, DRCC दरभंगा

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!