A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

नाला निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश विधायक ने दिए

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने तुलसी नगर,गुरु गोविंद सिंह वार्ड के लगभग 900 मीटर लंबे नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया उल्लेखनीय है कि एक लंबे समय से गुरु गोविंद सिंह एवं तुलसी नगर वार्ड में अतिवृष्टि के कारण नाले में पानी ऊपर आ जाता है और लोगों के घरों में चला जाता है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, बुधवार को विधायक जैन ने इसका निरीक्षण कर अविलंब कार्य शुरू करने के निर्देश दिए और बारिश के पूर्व इस कार्य को पूर्ण करने की बात कही उन्होंने बताया कि पटवारी पुलिया से शब्बीर टायर एवं शब्बीर टायर से बौद्ध विहार तक लगभग 900 मीटर लंबे इस नाले का निर्माण किया जाना है इसमें दोनों और सीसी दीवार उठाकर पानी के निकासी व्यवस्थित की जाएगी ताकि बारिश में आराम से पानी का निकास हो सके और लोगों के घरों में जल भराव ना हो, इस अवसर पर मुख्य रूप से तुलसीनगर वार्ड पार्षद कन्हई पटेल,ब्रजेश त्रिवेदी, इंजीनियर संजय तिवारी,संयम चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।IMG 20250522 WA0061

Back to top button
error: Content is protected !!