
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज गुरूवार 22 मई को बांद्रा टर्मिनल से बीकानेर के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रावाना करेंगे। प्राप्त ज्नकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी राजस्थान के देशनोक रेलवे-स्टेशन से इस नई साप्ताहिक ट्रेन को झरी दिखाकर रवाना करेंगे। मुंबई बांद्रा टर्मिनल से बीकानेर के बीच यह ट्रेन महाराष्ट्र और राजस्थान को जोड़ने का काम करेगी। इस ट्रेन के आरंभ होने से व्यापार सांस्कृतिक आदान प्रदान और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की आशा है। रेल मंत्रालय के अनुसार ट्रेन क्रमांक 21903-मुंबई -‘बीकानेर साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक सोमवार को बांद्रा टर्मिनल से रात के 11:25 बजे छुटेगी और मंगलवार को रात के 08:20 बजे बीकानेर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन क्रमांक 21904-बीकानेर- बांद्रा टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक बुधवार को सुबह 08:50 बजे बीकानेर से छुटेगी और गुरूवार की सुबह 06:45 बजे बांद्रा टर्मिनल स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन का ठहराव वापी, सूरत, भरूच, बड़ोदरा, आनंद नाडियाड, साबरमती, मेहसाणा, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़, पाली, जोधपुर, मेड़तारोड, नागौर, नोखा, देशनोक, पर रूकते हुए चलेगी। इस ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी के 18 कोच और द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो कोच रहेंगे।