

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: छत्तीसगढ के देवी बम्लेश्वरी धर्म नगरी डोंगरगढ़ का रेलवे स्टेशन अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक स्टेशन बन चुका है। अमृत भारत स्टेशन के तहत डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज गुरूवार को नवनिर्मित डोंगरगढ़ रेलवे-स्टेशन का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार उद्घाटन कार्यक्रम आज सुबह 09:30 बजे शुरू होगा। नवनिर्मित आधुनिक स्टेशन में – कालका पारा की ओर वेटिंग लाउंज, एसकेलेटर, लैंड स्केंपिंग के साथ कई अन्य सुविधाएं भी दी गई हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ रेलवे-स्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डे जी उपस्थित रहेंगे उनके साथ भाजपा के नेता भी रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी डोंगरगढ़ के साथ छत्तीसगढ के अन्य और पांच रेलवे-स्टेशनों का भी उद्घाटन करनेवाले हैं।