A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कुंडी टोल टैक्स को लेकर पांसे ने खोला मोर्चा करेंगे विरोध प्रदर्शन जनता का मिल रहा समर्थन

अधूरे फोरलेन पर कुंडी प्लाजा पर टैक्स वसूली अवैध , कांग्रेस हर स्तर पर करेगी विरोध :–श्री सुखदेव पांसे जी

 

  • पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने टोल वसूली को लेकर खोला मोर्चा

 

बैतूल। बैतूल से औबेदुल्लागंज फोरलेन पर शाहपुर के पास कुंडी में शुरू किए गए टोल प्लाजा को अवैध वसूली सेंटर करार देते हुए पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने इसे तत्काल बन्द किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह फोरलेन का जब पूर्ण ही नही हुआ तो यह कैसे एन एच ए आई को कैसे हैंडओवर हो सकता और जब हैंडओवर ही नही हो सकता तो फिर इस पर किस आधार पर टोलटैक्स की वसूली शुरू की जा रही। सुखदेव पांसे का आरोप है कि बैतूल जिले के अंदर और जिले की सीमा पर खम्बारा, मिलनपुर, कोथलकुण्ड, गढा, घोडढोंगरी आदि आधा दर्जन टोल प्लाजा होना यह साबित करता है कि भाजपा की सरकार बैतूल की गरीब जनता को दुधारू गाय समझकर टैक्स के नाम पर मनमाना दोहन कर रही है। उनका कहना है कि जितने टोल प्लाजा है इतने प्रदेश के किसी भी जिले में नहीं है।

 

  • अधूरा औऱ मापदंड के विपरीत निर्माण

उनका कहना है कि कुंडी शाहपुर में जो टोल प्लाजा बुधवार से शुरू किया गया एन एच ए आई के ही नियमो के विपरीत है। पूर्व मंत्री पांसे का दावा है कि जब तक बरेठा घाट और भौरा एवं इटारसी के पास का निर्माण कार्य पूरा नही हो जाता तब तक यहां टैक्स की वसूली नही की जा सकती। उन्होंने कहा कि यह फोरलेन जितना भी अब तक निर्मित हुआ है वह भी रोड कांग्रेस के नियमो के अनुरूप नहीं है। इसके एलाइमेन्ट और गुणवत्ता की किसी एक्सपर्ट एजेंसी से यदि जाँच करा ली जाए तो वह इसे टेक्निकली फेल घोषित कर देगी।

 

  • भाजपा के जनप्रतिनिधियों के मौन का खामियाजा

  • पूर्व मंत्री पांसे का आरोप है कि जिले में जो भाजपा के जन प्रतिनिधि है वे इस तरह के मामलों में आम जनता के हित को लेकर चुप्पी साध लेते है। इस टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगो को फ़्री पास मिलना चाहिए पर नही दिया जाएगा। ऐसा बैतूल इंदौर हाईवे पर गढा टोल प्लाजा पर हो चुका। यहां भी स्थानीय लोवो से टैक्स लिया जा रहा जो अन्यायपूर्ण है। उनका कहना है कि स्थानीय नागरिक को छूट दी जाना चाहिए चाहे उसका वाहन किसी भी स्टेट या जिले में रजिस्टर्ड हो।

 

    • कांग्रेस करेगी हर फोरम पर विरोध
  • पूर्व मंत्री पांसे का कहना है कि उन्हें लोगो से फीडबैक मिल रहा है और आम नागरिके जिस तरह से इसके खिलाफ है उसे देखते हुए वे जनता की आवाज को हर फोरम पर उठाएंगे तथा कांग्रेस इस मुद्दे पर आंदोलन भी कटेगी। अगामी विधानसभा सत्र में इसे वे नेता प्रतिपक्ष से भी उठवायेंगे। कांग्रेस इस अन्ययपूर्ण और अवैध बसूली का पुरजोर विरोध करंगे।।

 

Back to top button
error: Content is protected !!