अन्य खबरेTechnologyकृषिगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादनई दिल्लीबोकारोमनोरंजनरामगढ़लाइफस्टाइलसबसे हाल की खबरेंसमाचारसरायकेलास्थानीय समाचार

अनियंत्रित स्कॉर्पियो खंभे से टकराई, सभी यात्री सुरक्षित

बंशीधर नगर (नगर उंटारी) बिशुनपुरा मुख्य मार्ग पर स्थित पंचायत कधवन गांव के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा से बंशीधर नगर (नगर उंटारी) बिशुनपुरा मुख्य मार्ग पर स्थित पंचायत कधवन गांव के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है।

IMG 20250521 141621प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार अधिक थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और सीधा सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

IMG 20250521 141636

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। बिजली खंभे को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!