उत्तर प्रदेशसमाचार

सोमवार २६ मई २५ की प्रमुख खबरें

✍️ अजीत मिश्रा (खोजी) ✍️ 

।। सोमवार २६ मई २५ की प्रमुख खबरें ।।

🗞️लखनऊ-सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम ,सीएम सूचना विभाग की बैठक में होंगे शामिल,मुख्यमंत्री आवास पर सुबह 9.15 बजे बैठक,10.30 बजे लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे,लोक भवन में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी,बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों का लोकार्पण करेंगे,डीबीटी से छात्रों को धनराशि भेजी जाएगी,सत्र 2025-26 के लिए भेजी जाएगी धनराशि ,38 कंपोजिट मॉडल विद्यालयों का शिलान्यास होगा,67 अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों का भी शिलान्यास ,5258 विद्यालयों में आइसीटी लैब की होगी स्थापना,503 विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना होगी,शिक्षकों के 51667 टैबलेट का वितरण भी करेंगे सीएम,उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री संदीप सिंह रहेंगे मौजूद,3.15 बजे जनपद संतकबीर नगर जाएंगे सीएम योगी,शाम 5 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे सीएम योगी।

🗞️लखनऊ-कोषागार की लेखाकार विभागीय जांच में दोषी,जांच रिपोर्ट शासन में दबी, नहीं हुई कार्रवाई,1.42 करोड़ रिश्तेदारों के खातों में हुए थे ट्रांसफर,लेखाकार रेणुका राम विभागीय जांच में दोषी मिली ,अपर निदेशक कोषागार ने जांच रिपोर्ट शासन को भेजी,अब तक आरोपी लेखाकार पर नहीं हुई कार्रवाई ,2023 में कैसरबाग थाने में फर्जीवाड़े की दर्ज हुई थी FIR।

🗞️लखनऊ-रिश्वत लेने वाली सहायक कोषागार लेखाकार निलंबित,विजिलेंस ने 12 हजार की रिश्वत लेते किया था अरेस्ट,सहायक कोषागार लेखाकार चंद्रमाला हुई निलंबित ,सौरभ श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति ने की थी शिकायत,सौरभ पिता के नाम पर पारिवारिक पेंशन बनवाना चाहता था,पेंशन करने के लिए चंद्रमाला से संपर्क किया था।

🗞️लखनऊ-पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से भागा हत्यारोपी,बलरामपुर अस्पताल में सिपाहियों की निगरानी में था बंदी,वजीरगंज थाने में बंदी समेत दोनों सिपाहियों पर FIR,बेटे की हत्या के आरोप में जेल में बंद था शिवकुमार,अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा के दौरान भाग निकला,सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती था।

🗞️संतकबीरनगर-सीएम योगी का संतकबीरनगर दौरा आज,बाबा तामेश्वरनाथ धाम में पहुंचेंगे सीएम ,बाबा तामेश्वरनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे ,विकास के लिए CM कर सकते हैं बड़ी घोषणा,कई योजनाओं का लोकार्पण,शिलान्यास करेंगे।

🗞️सुल्तानपुर -मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सुल्तानपुर दौरा आज,रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर कार्यक्रम,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल,जिला पंचायत परिसर में 11 बजे से होगा कार्यक्रम,जिले के प्रभारी मंत्री है ओम प्रकाश राजभर।

🗞️प्रयागराज -डिप्टी सीएम केशव मौर्य का आज का प्रयागराज दौरा ,आज 10:15 बजे जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम,बेसिक शिक्षा विभाग के कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल,12 बजे सर्किट हाउस पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक,विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

🗞️अमेठी-पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का दौरा आज,नई दिल्ली से पहुंचेंगी लखनऊ एयरपोर्ट,लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा अमेठी पहुंचेंगी,भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात।

🗞️अपडेट ,अमेठी-एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत का मामला,पीड़ित परिजनों से मिले सांसद किशोरी लाल शर्मा,परिजनों से मुलाकात कर व्यक्त की शोक संवेदना,सांसद ने परिजनों को हर सम्भव मदद का दिया भरोसा,,घायल व्यक्ति के इलाज को लेकर डाक्टरों से की बात ,एक ही परिवार के 9 लोग अस्थि विसर्जन को गए थे ,जहां पर अचानक गंगा नदी में 9 लोग डूबने लगे थे,मौजूद लोगों ने 5 लोगों को सुरक्षित निकाला था बाहर,4 लोग थे डूबे जिसमें से 3 लोगों की हो चुकी है मौत,ज़िले के जगदीशपुर कस्बे का है मामला।

🗞️सीतापुर -संदिग्ध अवस्था में सीवर में डूबा सफाई कर्मी,कड़ी मशक्कत के बाद निकाल गया युवक का शव,सूचना मिलने पर मौके पर सीओ, पुलिस बल पहुंचा,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,नगर कोतवाली क्षेत्र के बजाज एजेंसी के पास का मामला।

🗞️अलीगढ़-सांसद चंद्रशेखर आजाद का अलीगढ़ दौरा आज,दलित समाज के 3 युवकों की पिटाई का मामला,गौ मांस सप्लाई के आरोप में हुई थी पिटाई,पिटाई के मामले में परिवार से मिलेंगे चंद्रशेखर,दोपहर में चंद्रशेखर क्वार्सी बाईपास पर करेंगे प्रेस वार्ता,आजाद समाज पार्टी ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी।

🗞️कन्नौज -विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का आज कन्नौज दौरा,कन्नौज प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे,12:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचेंगे,कन्नौज प्रेस क्लब के पदाधिकारी को शपथ दिलाएंगे,तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज में होगा शपथ ग्रहण समारोह।

🗞️बदायूं -बदायूं में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर ट्रॉली,ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की हुई मौत,दातागंज के ग्राम सलेमपुर के पास की घटना।

🗞️उन्नाव-उन्नाव में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़,लुटेरों ने बुजुर्ग के साथ की थी 70 हजार की लूट,मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में लगी गोली,पुलिस ने दोनों लुटेरों को किया गिरफ्तार,कब्जे से लूट का बैग, नकदी, एक तमंचा बरामद ,उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र का मामला।

🗞️इटावा-इटावा में बाइक सवार 3 बदमाशों ने की छिनैती,आगरा से UPSC की परीक्षा देकर घर जा रहा था युवक,पीड़ित सौरभ शाक्य भरथना थाना क्षेत्र का रहने वाला,पैदल जाते वक्त फोन छीनकर बदमाश हुआ था फरार,सिविल लाइन क्षेत्र के माल गोदाम रोड पर हुई घटना।

🗞️औरैया-BJP किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर हमला,मंडल अध्यक्ष पर कुल्हाड़ी से बेरहमी से किया हमला,पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने किया हमला,मरणासन्न हालत में किया गया हायर सेंटर रेफर,पीड़ित राजा दीक्षित की हालत बेहद गंभीर,दिबियापुर क्षेत्र के सोंधेमऊ गांव का मामला।

🗞️बहराइच -प्रेमी का शौक पूरा करने के लिए प्रेमिका बनी चोर,जिस घर में करती थी काम वहीं पर की चोरी,सोने चांदी के आभूषण समेत 40 हजार किए पार,प्रेम को 1 लाख 27 हजार की दिलाई राइडर बाइक,पुलिस ने आभूषण समेत कैश भी किया बरामद,काजीपुरा निवासी शहीद सगीर के घर हुई थी चोरी,पुलिस ने चोर प्रेमिका, प्रेमी को हिरासत में लिया,बहराइच कोतवाली नगर  के काजीपुरा का मामला।

🗞️रायबरेली-मामूली बात पर भतीजे ने बुजुर्ग चाचा को पीटा,चाचा की पिटाई करते भतीजे का वीडियो वायरल,वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने किया चालान,पुलिस ने चाचा, भतीजे का 151 में किया चालान,पीड़ित बुजुर्ग उमाशंकर ने लगाई न्याय की गुहार,घर की साफ सफाई के दौरान बुजुर्ग चाचा की हुई पिटाई,सरनी थाना क्षेत्र के खौद मजरे देवपुर गांव की घटना।

🗞️रामपुर-ट्रेन से गिरकर घायल युवक की रामपुर में मौत,अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में युवक की मौत,RPF वाले फोटो खींचते रहे- पीड़ित पिता,न ट्रीटमेंट के लिए किया रेफर -मृतक के पिता ,बिहार का रहने वाला था मृतक युवक,पिता के साथ लुधियाना से बिहार जा रहा था युवक।

🗞️बहराइच -अज्ञात चोरों ने डॉक्टर दंपत्ति के घर पर की चोरी,आभूषण समेत लाखों की चोरी को दिया अंजाम,CCTV का तार काटकर DVR तक उठा ले गए चोर,पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की,थाना दरगाह इलाके के नूरुद्दीन चक का मामला।

🗞️अमेठी -राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा का आज अमेठी दौरा,जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर शिक्षा विभाग का कार्यक्रम,शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल,पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के कार्यक्रम में होंगे शामिल।

🗞️दिल्ली-पीएम मोदी का आज गुजरात दौरा ,सुबह 9.45 बजे से पीएम का रोड शो,कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे,दोपहर 3.30 बजे भुज में पीएम का रोड शो,7.45 बजे अहमदाबाद में रोड शो करेंगे पीएम।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!