A2Z सभी खबर सभी जिले की

ककरऊ कोठी के पुनरुद्धार कार्य का भूमि पूजन आज, 1.38 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प

ककरऊ कोठी के पुनरुद्धार कार्य का भूमि पूजन आज, 1.38 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प

फिरोजाबाद।
विधायक सदर श्री मनीष असीजा के निरंतर प्रयासों से ककरऊ कोठी के नाम से प्रसिद्ध सिंचाई विभाग का ऐतिहासिक निरीक्षण भवन, जो बीते लंबे समय से जर्जर हालत में उपेक्षित पड़ा था, अब एक नई पहचान की ओर अग्रसर है। करीब 100 वर्ष पुराना यह भवन जहां कभी प्रशासनिक गतिविधियाँ संचालित होती थीं, वह बीते वर्षों में असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका था।

योगी सरकार ने अब इस ऐतिहासिक भवन के पुनरुद्धार के लिए 1.38 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। भवन को उसकी मूल ऐतिहासिक गरिमा के अनुरूप संवारने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।

इस पुनरुद्धार परियोजना के शुभारंभ स्वरूप आज प्रात 11:30 बजे ककरऊ कोठी में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति में विकास के इस कार्य का शुभारंभ

विधायक मनीष असीजा ने कहा कि यह भवन न केवल इतिहास की धरोहर है, बल्कि इसका पुनरुद्धार क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान के लिए भी अत्यंत आवश्यक था। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सिंचाई विभाग का आभार व्यक्त किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!