
उन्नाव ब्रेकिंग
दीपेश गौतम
स्लग – सपा छात्र नेता का भाजपा पर हमला, तिरंगा यात्रा को बताया जनभावनाओं से खिलवाड़, कहा- महंगाई-बेरोजगारी से ध्यान भटकाने की कोशिश
एंकर – ख़बर उन्नाव से है जहां समाजवादी छात्र सभा की PDA पंचायत में सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्नाव में समाजवादी छात्र सभा की PDA पंचायत में सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने भाजपा की तिरंगा यात्रा को जनभावनाओं से खिलवाड़ बताया। प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान में जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है। ऐसे में भाजपा तिरंगा यात्रा के माध्यम से जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 28 लोगों की मौत पर भाजपा राजनीति कर रही है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक पर भी निशाना साधा। कुशवाहा ने कहा कि पाठक दूसरों के डीएनए की बात करते हैं, लेकिन खुद के राजनीतिक आधार के बारे में स्पष्ट नहीं हैं।
बता दे की PDA पंचायत में कुशवाहा ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के प्रति सपा की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां इन वर्गों को हाशिए पर धकेल रही हैं। समाजवादी पार्टी आगामी चुनावों में इन मुद्दों को जनता के सामने रखेगी। कुशवाहा ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। लेकिन भाजपा इसका उपयोग सच्चाई छिपाने और जनता को गुमराह करने के लिए कर रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र नेता, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। PDA पंचायत में विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में विनीत कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा के झूठे प्रचार के खिलाफ एकजुट होकर सच्चाई की लड़ाई लड़ें पार्टी