A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुरादाबाद में गैस सिलेंडर में आग से झुलसा परिवार: सिलेंडर लीक कर रहा था, माचिस की तीली लगाकर चेक करने लगा

मुरादाबाद में गैस सिलेंडर में आग लगने से 2 बच्चों
समेत 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को
जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
ये हादसा मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में मंडी
समिति के पीछे स्थित एकता कालोनी की है। यहां रहने
वाला मोनू एक फैक्ट्री में काम करता है। सोनू ने बताया
कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे उसकी पत्नी ने उसे
घर में गैस सिलेंडर में गैस खत्म हो गई है। पत्नी का
फोन आने के बाद मोनू अपने घर गया। पड़ोस से एक
गैस सिलेंडर लेकर घर पहुंचा।
मोनू रसोई में गैस सिलेंडर चेंज कर रहा था तभी उसे
कुछ आवाज महसूस हुई। उसे लगा कि सिलेंडर से गैस
लीक हो रही है। इसकी पुष्टि के लिए सोनू ने जेब से
माचिस निकाली और तीली जलाकर उसे गैस सिलेंडर के
पास ले गया। सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी। जैसे ही
माचिस की जलती हुई तीली गैस के संपर्क में आई तेजी
से सिलेंडर ने आग पकड़ ली। थोड़ी देर में धमाके के
साथ सिलेंडर फट गया।हादसे में मोनू के साथ ही घर में मौजूद उसके दो बच्चे
अनन्या (2 साल), अनामिका (5 साल) और पत्नी अंजु
भी गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में इन सभी
को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!