A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सड़कों से गौवंश हटाने की कार्रवाई जारी, घायल गौवंशो का किया जा रहा उपचार

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी।-8225072664- कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर राहुल चहल परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सागर के मार्गदर्शन अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मवेशियों को हटाने का अभियान सतत रूप से चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जन जागरूकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है, और घायल मवेशियों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। चहल ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग से गोवंश हटाने की कार्यवाही लगातार की जा रही है इसके लिए गौ सेवकों को भी लगाया गया है। गौवंश को हटाकर संबंधित गौशालाओं में भेजा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!