A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

65 लाख रुपए की लागत से होगा केरबना उपस्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी-8225072664- नरयावली विधानसभा में निरंतर विकास कार्यों का विस्तार हो रहा है। विकास के नये सौपान में स्वास्थ्य सुविधाओं में एक और उपलब्धि दर्ज हो गयी है। नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के अथक प्रयासों से केरबना में उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत हुआ है। इसी अनुक्रम में केरबना में 65 लाख रू.की लागत से निर्मित होने वाले आयुष्मान आरोग्यम मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) का विधायक लारिया ने श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को वैदिक मंत्रों की अनुगुंजन के मध्य भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में लोक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुऐ पंचायत मुख्यालय पर उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना वर्ष 2009 की गई थी और तब से उप स्वास्थ्य केंद्र ने पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। उप स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली और समुदाय के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यह केंद्र लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ एक इमारत नहीं है, बल्कि यह आने वाले सुखद कल का प्रतीक है। यह एक ऐसा स्थान है जहां लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलती है, बीमारियां दूर होती है और समुदाय स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीता है। केरबना में उप स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, संक्रामक रोगों की रोकथाम और नियंत्रण, परिवार नियोजन,परामर्श और स्वास्थ्य शिक्षा,बुनियादी उपचार,दवाओं की उपलब्धता,राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का क्रियान्वयन एवं गंभीर मामलों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र में रेफर जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होने लगेगीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह पड़रिया, महामंत्री शशांक पांडे, इंद्राज सिंह, साहब सिंह, कलेक्टर सिंह, अमर सिंह, मुन्ना सिंह, चित्तर सिंह, देवेन्द्र सिंह, पंचम पटैल,काले खां, पप्पू मिश्रा, हरीश दुबे सहित कर्रापुर पार्षदगण, सरपंचगण, भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!