A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

अछरीडीह के किसानों ने मशाल जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को दी चेतावानी न्याय पथ पर चलना होगा, अवैध करणी कृपा उद्योग पर कार्यवाही करना होगा,जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक,सचिव,विधायक, मुख्यमंत्री सभी शपथ लिए हुए हैं न्याय के विरुद्ध भ्रष्टाचार करना देश से गद्दारी करना है, मशाल रैली गली- गली निकाली गई - किसान मोर्चा (अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के विरोध में गांव गांव में मशाल जुलूस जारी 03 जून को कांपा में आयोजित)

अछरीडीह के किसानों ने मशाल जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को दी चेतावानी न्याय पथ पर चलना होगा, अवैध करणी कृपा उद्योग पर कार्यवाही करना होगा,जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक,सचिव,विधायक, मुख्यमंत्री सभी शपथ लिए हुए हैं न्याय के विरुद्ध भ्रष्टाचार करना देश से गद्दारी करना है, मशाल रैली गली- गली निकाली गई - किसान मोर्चा (अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के विरोध में गांव गांव में मशाल जुलूस जारी 03 जून को कांपा में आयोजित)

           प्रेस विज्ञप्ति 
      महासमुंद जिला, छत्तीसगढ़ 

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर (छ.ग.)
मो. 98271-50001
जिला- कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद(छ.ग.)
मो.9009087379

अछरीडीह के किसानों ने मशाल जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को दी चेतावानी न्याय पथ पर चलना होगा, अवैध करणी कृपा उद्योग पर कार्यवाही करना होगा,जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक,सचिव,विधायक, मुख्यमंत्री सभी शपथ लिए हुए हैं न्याय के विरुद्ध भ्रष्टाचार करना देश से गद्दारी करना है, मशाल रैली गली- गली निकाली गई – किसान मोर्चा
(अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के विरोध में गांव गांव में मशाल जुलूस जारी 03 जून को कांपा में आयोजित)

महासमुंद 02 जून 2025। आज दिनांक 02 जून को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शाम 5.45 बजे से अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट,स्पंज आयरन प्लांट, पावर प्लांट,फेरो एलायंस,सढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध उद्योग को अवैध निर्माण प्रारंभ किया है जिसके विरोध में,विश्व धरोहर सिरपुर बचाने संकल्पित राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसानों द्वारा अछरीडीह में मशाल जुलूस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसके मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,प्रदेश किसान नेता छन्नूलाल साहू उपस्थित थे। 

मशाल जुलूस लेके निकले गांव के प्रमुख किसान सत्याग्रही महिला किसान और किसानों को राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे, प्रदेश किसान नेता छन्नूलाल साहू ने मशाल हाथ में देके मशाल जुलूस का शुरुवात किया।

मशाल जुलूस का शुरुवात बाजार चौक से यादवपारा,पटेलपारा, साहूपारा,मेडिकल चौक,ठाकुर देव चौक,पांडे पारा होते हुए साहडादेव चौक में समापन हुआ। मशाल जुलूस शुभारंभ के पहले उपस्थित सभी ने देश के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दिया ।

अछरीडीह के किसानों ने मशाल जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को दी चेतावानी न्याय पथ पर चलना होगा। अवैध करणी कृपा उद्योग पर कार्यवाही करना होगा।जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक,सचिव,विधायक, मुख्यमंत्री सभी शपथ लिए हुए हैं न्याय के विरुद्ध भ्रष्टाचार करना देश से गद्दारी करना है।

मशाल जुलूस का मुख्य मुद्दा (1) अवैध पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट,स्पंज आयरन प्लांट,पावर प्लांट,फेरो एलायंस,सढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध उद्योग को अवैध निर्माण प्रारंभ किया है आपराधिक गतिविधि को बंद कराने।(2)मान. उच्च न्यायालय के आदेश में किसानों की हुई है जीत जिसे परिपालन कराने (3) अवैध करणी कृपा प्लांट के औद्योगिक प्रदूषण से क्षेत्र के खेती,बाड़ी,घर,मकान,दुकान, स्कूल,अस्पताल,मानव जीवन,पशु जीवन हो रहे हैं प्रभावित पर राज्य सरकार कार्यवाही कर उद्योग का संचालन बंद कराए।(4) डीएपी खाद किसानों को प्रदेश स्तर पर उपलब्ध कराए सरकार, व्यापारियों द्वारा अधिक दाम में बेचकर किसानों का कर रहे हैं शोषण राज्य सरकार व्यापारीयों के साथ ज़बाब दो साय सरकार (5) 28 फरवरी किसान ट्रैक्टर रैली पर आपातकाल जैसे व्यवस्था बनाकर ट्रैक्टर जप्ती किसानों की गिरफ्तारी कर लोकतंत्र की हत्या करने वाले जिला प्रशासन पर कार्यवाही कराने।(6) गांव – गांव में पूर्ण नशाबंदी (शराबबंदी) शोषण, भ्रष्टाचार शामिल है।

मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से रतिराम पटेल,इंद्रलाल यादव,गणेश साहू,अलख साहू,खेलन साहू,पवन पटेल,शिव पटेल,डॉ.भुनेश्वर साहू, डॉ. पीताम्बर साहू,द्वारिका साहू,गणेश पाल,हेमलाल साहू,कार्तिक यादव, उदय साहू,राधे साहू,मनहरण निर्मलकर,रुगुआ पाल,बाला साहू, सेवा पटेल,गोरेलाल कोटवार,अशोक कश्यप,रूपसिंह निषाद,शत्रुघ्न साहू, धर्मेंद्र यादव,दौलत ध्रुव,लीलाधर पटेल,कुमार बरिहा,ठाकुरराम यदु, शुकालू सतनामी,श्रीमती राधा बाई सिन्हा,श्यामबाई ध्रुव रमशिला पटेल,धनेश्वरी यादव,टुकेश्वरी ध्रुव,ठगन सिन्हा,पुस्वैया धीवर,जमुना यदु,बनवासा यादव,उर्मिला यादव,रुक्मणि यादव,मोहन बाई जलक्षत्री, सहित भारी संख्या में किसान,महिला किसान शामिल थे। 03 जून को कांपा में जन जागरण मशाल जुलूस आयोजित है।

अशोक कश्यप
जिला संगठन प्रभारी
सत्याग्रह आंदोलनकारी प्रभारी
मो.9009087379

Vande Bharat live tv news,Nagpur 
            Editor 
Indian council of Press,Nagpur 
          Journalist 
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat 
no.201,Harmony emporise Payal - 
pallavi society new  Manish Nagar- 
Somalwada-440015
Back to top button
error: Content is protected !!