A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़जशपुर

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैकू में हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर थीम पर “दाई – बाबा” दिवस के रूप में हेल्थ मेला का आयोजन किया गया 

IMG 20250603 WA03231IMG 20250604 WA0181

जशपुर – स्वास्थ्य विभाग निर्देशनुसार जशपुर जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में हमर बुजुर्ग हमर धरोहर विषय पर आधारित स्वास्थ्य मेले के रूप में दाई-बबा दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैकू में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जँहा पर ग्राम के दाई बबा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे आयुष्मान आरोग्य मंदिर पी एच सी पैकू के प्रभारी साकेत वर्मा एवं ममता सिंह के साथ सीएचओ रुचिका नगेसिया ने सभी वृद्धजनों का समाज के अनमोल धरोहर के रूप में सम्मान स्वागत किया और हेल्थ मेला में आये सभी का स्वास्थ्य जांच किया गया जिसके अतर्गत बीपी , शुगर, नेत्र जांच, ओरल कैंसर का स्क्रीनिंग का कार्य किया गया ।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर पैकू के आर एम ए साकेत वर्मा ने दाई बबा दिवस मनाए जाने के उद्देश्य के बारे में बताया कि बुजुर्गों की समुचित स्वास्थ्य देखभाल के साथ साथ उनको स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और साथ ही दैनिक आहार की शिक्षा के बाद सभी को स्वल्पाहार प्रदान किया गया और नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करने और स्वास्थ्य के प्रति लोगो को जागरुक करने के उद्देश्य से समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किया जाता है ताकि बुजुर्ग और ग्रामीण लोग स्वयं अपने जीवन में बदलाव लाकर विभिन्न बीमारियों से बच सकें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!