A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौन

रिश्तों को तार-तार कर सौतेले पिता ने पुत्री से किया दुष्कर्म

जालौन- जनपद जालौन में दिल दहला देने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक रिश्तों को कलंकित करते हुए एक सौतेले पिता ने अपनी ही सौतेली बेटी की अस्मत लूट ली। यह घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की है, जहां युवती ने साहस जुटाकर अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई।
WhatsApp Image 2025 06 04 at 6.53.53 PM
युवती का आरोप है कि उसका सौतेला पिता कई महीनों से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसने उसे बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। युवती ने बताया कि यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था, लेकिन डर और समाज के तानों के कारण वह चुप रही। लेकिन अब हिम्मत जुटाकर अपनी मां के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सौतेले पिता ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया, और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता रहा। युवती के अनुसार, उसकी मां को भी शुरुआत में इस बात की जानकारी नहीं थी, लेकिन जब उसने मां को पूरी घटना बताई तो दोनों ने मिलकर न्याय के लिए आवाज़ उठाने का निर्णय लिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है, और आरोप सिद्ध होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल परीक्षण एवं बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!