
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: नागपुर महानगर पालिका के चुनाव को लेकर सभी तैयारियां शुरू हो गई है। महानगर पालिका चुनाव से पहले ही मनपा में तबादलों का दौर भी शुरू हो गया है। बुधवार 04 मई को एक लम्बे समय के बाद बड़े उलटफेर किए गए। जानकारी अनुसार 5 कार्यकारी अभियंता, 3 उप अभियंता, तथा 12 कनिष्ठ अभियन्ताओं के तबादले कर दिए गए है। इसमे पदोन्नति के बाद पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 7 कार्यकारी अभियंता 32 उप अभियंताओं 29 कनिष्ठ अभियंताओं को पोस्टिंग भी दी गई है। जानकारी अनुसार इनमे जिनके कार्य संतोषजनक नही पाए गए उनका तबादला किया गया है। जानकारी अनुसार मनपा मे जूनियर इंजीनियर से डिप्टी इंजीनियर पद पर पदोन्नति पाने वाले 32 लोगों की पदस्थापना दी गई है।