A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में ‘903योजनाओं की प्रशासनिक मंजूरी की रद्द

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की देवेन्द्र फड़नवीस सरकार ने पूरे राज्य भर में 903 योजनाओं की प्रशासनिक मंजूरी को रद्द किए जाने का साहसिक निर्णय लिया है। जानकारी अनुसार यह सभी योजनाएं गत तीन वर्षों से क्रियान्वित नही हो पा रही थी। जिसके परिणामस्वरूप लग रहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने इन सभी योजनाओं को बंद किये जाने का फैसला लिया है। इस विषय पर प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य मे 903 विकास योजनाओं की प्रशासनिक मंजूरी रद्द कर दी गई है। जानकारी अनुसार भंमि अधिग्रहण की समस्याओं, स्थानीय लोगों के विरोध तथा ठेकेदारों के असहयोग के कारण इन सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी हो रही थी। जिस कारण से महाराष्ट्र सरकार ने इन सभी योजनाओं को आगे बढ़ाने के बदले मे इनकी प्रशासनिक मंजूरी को रद्द किए जाने का साहसिक फैसला किया है। जानकारी अनुसार इन योजनाओं में तालाब मरम्मत कार्य, सीपेज तालाब भंडारण, कोर सीपेज बांध, लघु सिंचाई परियोजनाएं आदि है। प्राप्त जानकारी अनुसार सरकार द्वारा रद्द की यह सभी योजनाएं गत तीन वषों से लंबित रही हैं। महाराष्ट्र सरकार के द्वारा लिए गए इस फैसले से इनके राशि के दुरुपयोग होने को रोकने मे मदद मिलेगी और इससे नई योजनाओं का रास्ता भी साफ हो जायेगा। इन अधूरी योजानाओं से धन भी फंसा हुआ था। इसका कोई भी लाभ नागरिकों तक नही पहुंच रहा था। इन योजनाओं को रद्द करने के बाद अब महाराष्ट्र सरकार यह जांच कर रही है कि इस फैसले से जिला और तालुका स्तर पर इसका क्या असर दिखाई पड़ेगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!