A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

बिल्डर हमले के बाद चौकी प्रभारी पर कार्रवाई, पद से हटाए गया

शिवानी जैन की रिपोर्ट

बिल्डर हमले के बाद चौकी प्रभारी पर

कार्रवाई, पद से हटाए गया

Screenshot 2024 0418 160650 2 1

 

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के एडीएम कंपाउंड के पास

बिल्डर पर हुए जानलेवा हमले की गाज

थाना प्रभारी के बाद अब चौकी इंचार्ज मेडिकल व

दोदपुर पर भी गिर गई है। एसएसपी संजीव सुमन ने

सोमवार देर रात लंबे समय से एक ही पुलिस चौकी

पर जमे 67 चौकी प्रभारियों को इधर-उधर कर दिया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी ने दोदपुर चौकी

इंचार्ज जितेंद्र कुमार धामा को हटाकर पुलिस लाइन

भेजा है जबकि मेडिकल चौकी इंचार्ज साबिर अली

को हटाकर थाना बन्नादेवी की रेलवे रोड चौकी का

प्रभारी बनाया है। बिल्डर पर हमले के बाद रात में ही

एसएसपी ने सिविल लाइंस के थाना प्रभारी राजवीर

सिंह पंवार को हटाकर उन्हें थाना गांधी पार्क का

जिम्मा सौंपा है। उनके स्थान पर बन्नादेवी थाने के

प्रभारी पंकज मिश्रा को सिविल लाइंस थाने का नया

प्रभारी बनाया था। इसी तरह एसएसपी ने रोरावर थाने

की शाहजमाल चौकी के प्रभारी अरुण कुमार को

हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। इसमें कई चौकी

प्रभारी ऐसे हैं जो लंबे समय से एक ही पुलिस चौकी

पर तैनात थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!