A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

वाराणसी : फंदे से लटकती मिली विवाहिता, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

वाराणसी : फंदे से लटकती मिली विवाहिता, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

वाराणसी : फंदे से लटकती मिली विवाहिता, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरो

वाराणसी : फंदे से लटकती मिली विवाहिता, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
वाराणसी : फंदे से लटकती मिली विवाहिता, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

 

चन्दौली लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके में बुधवार देर शाम एक गर्भवती विवाहिता प्रतिभा सिंह उर्फ गुंजन (23 वर्ष) का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विवाहिता के मायके पक्ष ने इस मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि पूर्व नियोजित हत्या बताया है और पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

प्रतिभा की शादी मात्र तीन महीने पहले, 21अप्रैल 2024 को भगवानपुर निवासी राहुल राय से हुई थी। मृतका के भाई प्रिंस सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए दबाव बनाया जा रहा था। बुधवार को उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया ताकि यह आत्महत्या लगे।

परिजनों ने बताया कि घर में जिस पंखे से प्रतिभा लटकी मिली, उसकी ऊंचाई महज चार फीट है और फैन का तार भी काट दिया गया था, जिससे यह साफ हो कि पंखा चलाया न जा सके। साथ ही मृतका की मां सीमा सिंह ने यह भी बताया कि प्रतिभा डेढ़ महीने की गर्भवती थी और वह आत्महत्या नहीं कर सकती थी।घटना के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने कमरे की जांच की। लंका थाने के इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। मायके पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

यह मामला एक बार फिर दहेज उत्पीड़न और नवविवाहिताओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!