A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश
Trending

राष्ट्रीय लोक अदालत का 13 सितंबर को होगा आयोजन

शिवानी जैन की रिपोर्ट

राष्ट्रीय लोक अदालत का 13 सितंबर को
होगा आयोजनScreenshot 2024 0418 160650 2 1

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि जिला मुख्यालय एवं बाह्य स्थित न्यायालयों, तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में न्यायालयों एवं विभागों में लंबित फौजदारी के शमनीय वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, धन वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम, विद्युत, जलकर, पारिवारिक, वैवाहिक, भूमि अर्जन के मामलों का निस्तारण आपसी सुलह व समझौते के आधार पर किया जाएगा। आयोजन को लेकर बुधवार को एक बैठक होगी.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!