
मंगरदहा रैयत विस्थापित समिति चिरैयाटांड़ के ग्रामीणो की हुई बैठक।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। पिपरवार क्षेत्र के चिरैयाटांड़ पुर्नवास केंद्र में मंगरदहा रैयत विस्थापित समिति चिरैयाटांड़ के ग्रामीणो की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता बिरेंद्र कुमार एवं संचालन विक्रम गंझु ने किया।बैठक मे कुछ लोगो द्वारा पुर्नवास केन्द्र मे किये जा रहे जमीन पर जबरन कब्जा के मामले पर आक्रोश प्रकट किया गया एवं प्रबंधन को ज्ञापन सौंप पर कार्रवाई की मांग की गई।साथ ही वैसे लोगों को चिन्हित कर पुलिस को सूचि सौंपकर कारवाई की मांग की गई।बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीणों ने कहा पिपरवार परियोजना कोयला खदान के खुलने के दौरान मंगरदाहा गांव के कुछ विस्थापित ग्रामीणों को चिरैयांटांड़ पुर्नवास केन्द्र मे बसाया गया था।इस बीच अधिग्रहित भूमि पर कुछ लोगों के द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है।जिसके कारण स्थानीय विस्थापित ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।भूमि पर कब्जा को रोकने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पिपरवार प्रबंधन को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं जबरन कब्जा करने वालों की सूची बनाकर ग्रामीणों के द्वारा पिपरवार पुलिस को भी दिए जाने की तैयारी की जा रही है।बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द प्रबंधन और प्रशासन इस पर कड़ी कार्रवाई नहीं करती है तो ग्रामीणों के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।बैठक मे सितु कुमारी, गोबिन्द् गंझु,कुलदीप गंझु, दीपक करमाली,कैलाश करमाली,देव भुइयां,महेंद्र गंझु,कुलदीप गंझु,प्रदीप गंझु,दीपक करमाली,संजय करमाली,संजय गंझु,जितेंद्र कुमार,करीमन गंझु,निरु रिकसन,मट्टू भुइयां,रुपेश भुइया,संतोष कुमार,बिनोद गंझु,अमर सिंह,छोटू सिंह, अर्जुन कुमार,रंथू गंझु, कालेश्वर गंझू,मनजीत करमाली,हेमंत भोगता, राजेश गंझु,सुखदेव भुइयां, सुखदेव गंझु,मुकेश कुमार, राम करमाली,आकाश करमाली,संदीप गंझु, निखिल कुमार,विश्वास करमाली,लकी कुमार,रोशन करमाली,लक्ष्मण कुमार, दीपक गंझु,पाको देवी, अनीता देवी,अनु देवी, गुड़िया देवी,मंजू देवी, राजकुमारी देवी,पार्वती देवी, रोहिणी देवी,अनीता देवी, रीता देवी,सोनी देवी,सरिता देवी,लीला देवी,गीता देवी, सरस्वती देवी,हैवंती देवी, समुद्री देवी,रेखा देवी,रेवानी देवी,ललिता देवी,दुहानी देवी,पिंटू देवी,आशा देवी, जिरवा देवी,फागुनी देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।