
आज दिनांक 24.07.2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा शेरघाटी कोर्ट परिसर स्थित अभियोजन कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शेरघाटी थाना में सभी अभियोजन पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने अभियोजन कार्यवाही की प्रगति, आवेदित मामलों का समयबद्ध निष्पादन तथा गवाहों के समन-प्रबंधन पर विशेष रूप से जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि प्राप्त अभियोजन पत्रों एवं न्यायालयीय आदेशों का अनुशासित अनुपालन सुनिश्चित करते हुए, प्रत्येक प्रकरण में आवश्यक साक्ष्य-संग्रह एवं गवाही की प्रक्रिया में तेजी लाया जाए। साथ ही, उन्होंने अभियोजन पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए प्रत्येक मामले की सुनवाई से पहले साक्ष्यों की समीक्षा एवं गवाहों के साथ समुचित संवाद स्थापित कर अभियोजन पक्ष की प्रस्तुति को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जाए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़










