A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

जिलाधीश के निर्देश के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं नायब तहसीलदार तुमगांव - किसान मोर्चा

जिलाधीश के निर्देश के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं नायब तहसीलदार तुमगांव - किसान मोर्चा

         Press  Note   
    Tumgaon, Chattisgarh 

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय छत्तीसगढ़ी भवन
ठाकुर प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर छग
मो.9827150001
जिला कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद छग
मो.909087379

जिलाधीश के निर्देश के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं नायब तहसीलदार तुमगांव - किसान मोर्चा 

महासमुंद 23 जुलाई 2025। आज राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसान देवनारायण साहू,डेरहू साहू के भूमि खसरा नंबर 916/2 खैरझिटी और खसरा नंबर 1,560,562 कुल रकबा 2.00 हेक्टेयर स्वयं की कृषि भूमि को पटवारी हल्का नंबर 06 धर्मेंद्र मन्नाडे द्वारा हेरा फेरी कर करन पिता काशीराम के नाम से दर्ज कर दिया है। साथ ही नक्शा को छोटे कर दिए जाने और इसी तरह अन्य किसानों की भूमि, शासकीय भूमि काबिल काश्त भूमि के दस्तावेज में हेरा फेरी की प्रमाणित दस्तावेज के साथ लिखित में शिकायत जनदर्शन में जिलाधीश महासमुंद से किया गया था। पटवारी धर्मेंद्र मन्नाडे ने जमीन अफरा तफरी कर करणी कृपा स्टील एवं पावर प्राइवेट लिमिटेड उद्योग का बन बैठा है।आज जिलाधीश महासमुंद के निर्देश पर जांच प्रारंभ जांच टीम के आरआई सुश्री नीलम मक्कड,पटवारी धनेश कुमार ध्रुव ने मौका जांच नाप जोख और दस्तावेज में जमीन की शिकायत सही पाई गई। जांच अधिकारीयों ने जांच पंचनामा में पटवारी धर्मेंद्र मन्नाडे का नाम लिखने से किए इंकार।सभी किसान एक साथ किसानों का शोषण नहीं चलेगा- नहीं चलेगा का नारा लगाके बिना हस्ताक्षर लौट आए। किसानों ने कहा जिलाधीश महासमुंद के निर्देश के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं नायब तहसीलदार तुमगांव।पुनः जिलाधीश जनदर्शन में करेंगे अपनी बात बुलंद भ्रष्टाचार चरम सीमा पर कार्यवाही करनी होगी। नाप जोख के समय सत्याग्रही किसान देवनारायण साहू,डेरहुराम साहू,कन्हैया साहू, चंदिका दीवान,नरेंद दीवान,अशोक कश्यप आदि उपस्थित थे।

संलग्न नायब तहसीलदार तुमगांव द्वारा भेजे गए नोटिस की कापी।

अशोक कश्यप
राज्य आंदोलनकारी
जिला संगठन प्रभारी
सत्याग्रह आंदोलन प्रभारी
मो.9009087379

Vande bharat live tv news,nagpur 
             Editor 
 Indian Council of press,Nagpur
           Journalist

Contact no.9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur – 440015

Back to top button
error: Content is protected !!