A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

ईद उल जोहा का पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं

ईद उल जोहा का पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं

इंडोर स्टेडियम दुमका में ईद-उल-जुहा(बकरीद) के निमित्त उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।
उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा जिले के शांति व्यवस्था कभी नहीं बिगड़े इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना नहीं हो इसे सुनिश्चित की जाय।बीडीओ किसी भी प्रकार के घटना,दुर्घटना पर नजर रखें एवं विशेष परिस्थिति में आवश्यकता अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करें।कहा कि ड्रोन के माध्यम से विधि व्यवस्था पर नजर रखी जायेगी।विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता है लेकिन एक सकारात्मक पहल से समस्याओं को कम जरूर किया जा सकता है।जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।कहा कि दुमका जिला ने हमेशा से ही शांति व्यवस्था की एक मिशाल पेश की है,विश्वास है जिले के लोग इसे बरकरार रखेंगे।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के अफ़वाहों पर ध्यान नहीं दें,बिना जांच किये किसी भी सोशल मीडिया के संदेश को फारवर्ड नहीं करें।कहा कि सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन की नजर रहेगी।अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।पुलिस प्रशासन की हर गतिविधि पर विशेष नजर रहेगी।जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे।आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले पर नजर रखी जायेगी।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार सहित सभी थाना प्रभारी,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी,शांति समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!