A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

*हेलमेट पहने लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा देकर सम्मानित किया गया*

*हेलमेट पहने लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा देकर सम्मानित किया गया*

हेलमेट पहने लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा देकर सम्मानित किया गया

मुफ्फसिल थाना दुमका के सामने चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी दुमका एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय दुमका द्वारा वाहन चालको को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट, एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के प्रयोग अवश्य करें इससे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी व यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है। हेलमेट पहने वाहन चालक को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी,दुमका एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय दुमका द्वारा पौधा देकर सम्मानित किया गया। 10 मोटरसाइकिल एवं 2 आटोरिक्शा वाहन चालक जो नियम का उल्लंघन करते पाए गए उनसे 15000 दंड राशि वसूल किया गया।बिना नंबर प्लेट वाले सभी ऑटो सभी ऑटो रिक्शा चालको को सख्त निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द अपने ऑटो रिक्शा का रजिस्ट्रेशन करा कर नंबर प्लेट अपने ऑटो रिक्शा में लगाकर ही वाहन चलाएं।

जागरूकता कार्यक्रम में प्रशिक्षु मोटरयान निरीक्षक दुमका श्री अरविंद तिरु, श्री विनय किशोर देव ,प्रधान लिपिक श्री त्रिलोकी नाथ मिश्रा, जिला सड़क सुरक्षा कोषांग से श्री अमित कुमार, श्री मनोज कुमार उरांव , मोटरयान निरक्षक कार्यालय से संदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!